मारपीट कर किया अधमरा मोबाइल व नकदी लेकर हुए फरार
बिधूना । सोमवार की देर शाम अपनी दूकान बन्द कर साइकिल से घर जा रहे दूकानदार को आधा दर्जन बदमाशों ने लात घूंसो से मारपीट कर नगदी व मोबाइल छीन लिया और फरार हो गये। पुलिस ने बताया कि तहरीर मिली है मामले की जांचकर कार्यवाही की जायेगी।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सराय भिखरा निवासी नरेन्द्र कुमार कुमार पुत्र सूवेदार सविता अछल्दा रोड स्थित गिटटी मौरंग की दूकान बन्द कर साइकिल द्वारा अपने गांव जा रहा था। जैसे ही वह रैपिड ग्लोबल स्कूल के समीप सैयद बाबा की मजार से पुहंचा तो वहां खडे अज्ञात बदमाशों ने उसकी साइकिल में लात मारकर गिरा दिया और मोबाइल छीन लिया। पीडित ने बताया कि बदमाशों ने लात घूंसो से मारपीट कर उसे अधमरा कर दिया और उसकी जेब में पडे 1100 रूपये छीन कर मौके से भाग गये। पीडित की तहरीर पर पुलिस ने जांचकर कार्यवाही का आश्वासन दिया है।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know