उत्तरप्रदेश न्यूज़ 21 संवाददाता औरैया-सहार थाना क्षेत्र में गन्ना पिराई के दौरान हुए हादसे में किसान बुरी तरह घायल हो गया। परिजन आनन फानन में अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

औरैया जिले में सहार थाना क्षेत्र के इगुर्रा गपचरियापुर में गन्ने की पिराई करते समय इंजन के पटे में फंस कर किसान बुरी तरह से घायल हो गया। परिजन उसे इलाज के लिए जब तक अस्पताल ले जाते रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत इगुर्रा के मजरा गपचरियापुर निवासी रामबाबू राजपूत(57) पुत्र धनीराम किसान थे। गांव के बाहर खेत में कोल्हू लगाने के साथ सब्जी बो रखी है। वह खेत पर ही रह कर गन्ने की पिराई और फसलों की देखरेख करता था।
मृतक के बेटे मुकेश और अजय सिंह ने बताया कि सोमवार देर शाम को पिता इंजन चालू कर गन्ने की पिराई कर रहे थे। इसी बीच बूंदाबादी शुरू हो गई। बूंदे पड़ती देख वह पास में रखा सामान हटा रहा था। तभी अचानक से इंजन की पुली से पटा निकल कर उनके पैर में फंस गई।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know