Top News

औरैया में लड़की की विदाई के दौरान घरेलू सिलेंडर में लगी भीषण आग, मां-बेटी समेत चार लोग झुलसे-रिफर

उत्तरप्रदेश न्यूज़ 21संवाददाता औरैयाः उत्तर प्रदेश के औरैया में सिलेंडर में आग लगने से चार लोग बुरी तरह से घायल हो गए। बताया गया कि रिश्तेदारों के लिए खाना बनाते समय सिलेंडर ने आग पकड़ लिया। इसमें तीन महिलाएं और एक पुरुष बुरी तरह झुलस गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। घटना जिले के फफूंद थाना इलाके की है। बेटी की शादी के बाद उसकी विदाई के वक्त यह हादसा हुआ है, जिसके बाद से परिवार में माहौल तनावपूर्ण हो गया है।
जानकारी के मुताबिक, शाह आलमपुर गांव में लड़की की शादी के दौरान पीड़ित परिवार के घर पर रिश्तेदार जुटे थे। बेटी की विदाई के बाद रिश्तेदारों के लिए खाना बनाया जा रहा था। इसी दौरान अचानक से सिलेंडर में आग लग गई। आग लगने के बाद वहां मौजूद महिलाओं ने उसे बुझाने की कोशिश की लेकिन इस कवायद में वे खुद झुलस गईं। बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया गया।हादसे में चार लोगों के झुलसने की खबर है, जिन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया। सभी दिबियापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती हैं। लड़की के भाई गजेंद्र ने बताया कि उनकी मां और बहन के अलावा दो रिश्तेदार हादसे में जख्मी हुए हैं।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने