Top News

बेला बिधूना मार्ग पर बांधमउ गांव के पास ट्रक चालक को झपकी आ गई। जिससे ट्रक खड्ड में गिरकर पलट गया


बेला बिधूना मार्ग पर बांधमउ गांव के पास ट्रक चालक को झपकी आ गई। जिससे ट्रक खड्ड में गिरकर पलट गया।मौजूद चालक व    क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घायलों को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना में भर्ती कराया। मौजूद चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद चालक को उत्तर प्रदेश आर्युविज्ञान विश्वविद्यालय सैफई रेफर कर दिया। 
    प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को मध्यप्रदेश दतिया जिले के बदौना निवासी चालक सोनू रावत व क्लीनर पिंटू बाथम के साथ लखनउ से प्लाई बोर्ड लादकर मुरैना जा रहे थे। तभी बेला बिधूना मार्ग पर बांधमउ के पास चालक को झपकी आ गई इसके बाद ट्र्क खड्ड में गिर गया। जिससे उसमें चालक और क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना में भर्ती कराया। मौजूद चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद सोनू रावत को प्राथमिक उपचार के बाद सैफई रेफर कर दिया।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم