Top News

बाइक सवार युवक को नामजद युवकों ने घेरकर की मारपीट

बाइक सवार युवक को नामजद युवकों ने घेरकर की मारपीट

सोने की जंजीर व बाली गायब करने का भी आरोप पुलिस जांच में जुटी

बिधूना औरैया। बिधूना कस्बे में पेट्रोल भरवा कर बाइक से वापस घर लौट रहे युवक को दो नामजद व कुछ अज्ञात युवकों ने घेरकर मारपीट कर घायल करने के साथ उसकी एक सोने की जंजीर व कान की बाली भी गायब करने का पीड़ित युवक ने आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की गुहार लगाई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिधूना कस्बे के मोहल्ला तिलक नगर निवासी हार्दिक गुप्ता पुत्र संजय गुप्ता ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि शुक्रवार को वह लगभग 2:30 बजे शोभन सरकार पेट्रोल पंप से पेट्रोल डलवा कर बिधूना अछल्दा मार्ग पर होकर बिधूना कस्बे की तरफ आ रहा था तभी रैपिड ग्लोबल स्कूल के समीप कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सबहद कटरा निवासी अमन सिंह व पुराना बिधूना निवासी अक्षय पाठक ने अपने तीन अज्ञात साथियों को लेकर उसे रास्ते में रोक लिया और मारपीट कर उसके सिर पर कांच की बोतल से प्रहार कर दिया जिससे वह घायल हो गया और इस मारपीट में उसकी एक सोने की जंजीर वह कान की बाली भी गायब कर दी। पीड़ित युवक की शिकायत पर निरीक्षक अपराध श्रीकेश भारती ने मामले की जांच कराकर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है वहीं घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने