Top News

बिधूना सीएचसी में मना पीएम सुरक्षित मातृत्व दिवस

बिधूना सीएचसी में मना पीएम सुरक्षित मातृत्व दिवस

90 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच दी गई दवाइयां

बिधूना औरैया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना में शुक्रवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस मनाया गया।इस मौके पर 90 गर्भवती महिलाओं की जांच किए जाने के साथ उन्हें आवश्यक दवाएं भी निशुल्क वितरित की गई। इस मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना के अधीक्षक डॉ  सिद्धार्थ वर्मा ने कहा कि सुरक्षित प्रसव के लिए प्रसव के पूर्व गर्भवती महिलाओं की समय-समय पर जांच कराया जाना और उन्हें गर्भ में पल रहे बच्चे के बेहतर स्वास्थ्य के लिए निर्धारित टीकाकरण की भी ज़रूरत है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की चिकित्सक डॉ पूजा वर्मा के नेतृत्व में गर्भवती महिलाओं की हिमोग्लोबिन यूरिन शुगर ब्लड प्रेशर एचआईवी से सिफलिश वजन आदि की निशुल्क जांचें की गई साथ ही गर्भवती महिलाओं को आयरन की गोलियों व पोषक पदार्थों के सेवन की सलाह दी गई। इस मौके पर डॉ  विकास मिश्रा डॉ मनीष त्रिपाठी डॉ पुष्पेंद्र सिंह डॉ सत्येंद्र डॉ आर जी मिश्रा चीफ फार्मासिस्ट अवधेश सेंगर सचिन कुमार विवेक गुप्ता पदम सिंह अनुपम अवस्थी जितेंद्र शर्मा अंकिता त्रिपाठी राजकुमार ज्योति योगेंद्र चौहान अनुपमा सेंगर आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने