Top News

बुधवार को तहसील बार एसोसिएशन के सम्पन्न हुये चुनाव में अध्यक्ष पद पर रवीन्द्र कुमार पाण्डेय

बिधूना औरैया। बुधवार को तहसील बार एसोसिएशन के सम्पन्न हुये चुनाव में अध्यक्ष पद पर रवीन्द्र कुमार पाण्डेय ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अरविंद यादव को 49 मतों से पराजित किया जबकि सतीश प्रजापति ने  कोषाध्यक्ष पद पर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 42मतों से शिकस्त दी। उपाध्यक्ष पद पर शीलू शाक्य व रामपाल सिंह चौहान को निर्वाचित घोषित कर किया गया । संयुक्त मंत्री प्रशासन के पद पर राजीव यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी दीपकांत तिवारी को मतों से हराया। राजीव यादव को मिले जबकि दीपकांत तिवारी को 51मत मिले।।तहसील बार एसोसिएशन बिधूना के पांच पदों के लिए बुधवार को मतदान कराया गया। मतदान के बाद मतों की गणना की गयी। जिसमें रवीन्द्र कुमार पाण्डेय ने अपने प्रतिद्वंद्वी अरविंद यादव को 49 मतों से पराजित कर जीत हासिल की। रविन्द्र पांडे को 89 जबकि अरविंद को मात्र 40मत प्राप्त हुए। उपाध्यक्ष पद पर रामपाल सिंह चौहान व शीलू शाक्य ने जीत हासिल की। कोषाध्यक्ष पद पर सतीश प्रजापति ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी नरेंद्र यादव को 42मतों से शिकस्त दी। सतीश प्रजापति को 87जबकि नरेंद्र यादव को 43मत प्राप्त हुए।  संयुक्त मंत्री प्रशासन के पद पर राजीव यादव ने दीपकांत तिवारी को 27मतों से पराजित कर जीत हासिल की। राजीव यादव को 78जबकि दीपकांत तिवारी को 51मत मिले। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन एडवोकेट हरिश्चंद्र ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों के निर्वाचन की  घोषणा  की और  प्रमाण पत्र प्रदान किए। 
एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष हरिश्चंद्र व सदस्य रामकिशोर शुक्ला, विनोद कुमार गुप्ता, नरवीर सिंह यादव व सूरज पाल सिंह की देखरेख में बुधवार की सुबह 11 बजे से तहसील बार एसोसिएशन बिधूना के पांच पदों अध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष व संयुक्त मंत्री प्रशासन पद के लिए मतदान शुरू हुआ था। मतदान प्रक्रिया दो बजे समाप्त हुयी। तहसील बार के कुल 131 सदस्यों में से 130 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसके कुछ समय बाद मतों की गणना की गयी।
एल्डर्स कमेटी के सदस्यों ने बताया कि अध्यक्ष पद पर रवीन्द्र कुमार पाण्डेय व अरविन्द कुमार यादव, दो उपाध्यक्ष पद पर रामपाल चौहान, शीलू शाक्य, सुनील कुमार शाक्य व पुष्पेन्द्र नारायन शुक्ला, कोषाध्यक्ष पद पर नरेन्द्र सिंह यादव व सतीश प्रजापति, संयुक्त मंत्री प्रशासन पद पर राजीव कुमार यादव व दीप कान्त तिवारी के बीच मुकाबला था। 
 परिणाम घोषित होते ही  यादवेन्द्र शरण त्रिवेदी, कुलदीप सिंह कुशवाह, अरविन्द द्विवेदी, राकेश सिंह चौहान, अमरेन्द्र सिंह सेंगर, विजय अग्निहोत्री, सदन सिंह शाक्य, सरमन सिंह राजपूत, अनुराग त्रिवेदी, अतुल तिवारी, नवीन तिवारी, सहोदर यादव, राकेश यादव, राकेश पाण्डेय, हिमांशु सक्सेना , सुरेंद्र नारायण तिवारी, अतुल तिवारी, गगन सक्सेना सदन सिंह शाक्य अशोक सिंह राजावत,राना सेंगर शिवनारायण सिंह सेंगर, महेश प्रजापति,भुवन प्रकाश वर्मा रामशरन राजपूत, डाक्टर राजपाल सिंह कश्यप आदि अधिवक्ताओं एवं अधिवक्ता क्लर्कों के माल्यार्पण कर स्वागत किया।नव निर्वाचित अध्यक्ष रविन्द्र कुमार पांडे एवं महामंत्री अमबरेश सिंह सेंगर ने कहा कि वह अधिवक्ताओं की समस्याओं का निराकरण कराने के साथ बार और बैंच के बीच बेहतर संबंध बनाने का प्रयास करेंगे। उपजिलाधिकारी लवगीत कौर तहसीलदार जितेश कुमार वर्मा ने नव निर्वाचित कमेटी को बधाई देते हुए बार और बैंच के बीच बेहतर संबंध बनाये जाने की अपेक्षा की है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم