Top News

फांसी लगाकर युवक ने की अपनी जीवन लीला समाप्त

फांसी लगाकर युवक ने की अपनी जीवन लीला समाप्त

पत्नी से हुए विवाद के चलते घटना को दिया अंजाम

दिबियापुर,औरैया। दिबियापुर थाना क्षेत्र के जमौली गांव में पत्नी से घर आने को लेकर फोन में हुए विवाद में युवक ने शनिवार रात लगभग 11 बजे फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव फंदे पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी रही।
     जमौली गांव निवासी 28 वर्षीय राहुल पुत्र सुरेश बाथम ने घर में फंदा लगाकर फांसी लगा ली। उसे फंदे पर लटका देख स्वजन की चीख निकल गई। शोर सुनकर आस पड़ोस के लोग पहुंच गये और पुलिस को सूचना दी। गांव पहुंची पुलिस की पूछताछ में बताया कि राहुल और बहू के बीच मायके से घर आने को लेकर कहा सुनी हुई उसी कहा सुनी में फांसी लगा ली। चौकी इंचार्ज ने बताया पति-पत्नी के बीच घर आने को लेकर विवाद था। मामले की जांच की जा रही है। लड़के के ससुराली जनों से पूछताछ की जा रही है। इस संबंध में थानाध्यक्ष दिबियापुर शशिभूषण मिश्र ने बताया पत्नी से विवाद के चलते युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने