Top News

तमंचे की नोक पर स्कूटी सबार भाई बहन से बाइक सबार लुटेरों ने की लूट

तमंचे की नोक पर स्कूटी सबार भाई बहन से बाइक सबार लुटेरों ने की लूट

ऐरवा कटरा थानाक्षेत्र के छिबरामऊ रोड की घटना।

 ऐरवा कटरा 

कन्नौज जनपद के इन्द्रगण थानाक्षेत्र के चंदुआमउ  गाँव की निवासी वर्षा 22 वर्ष अपने 19 वर्षीय भाई  शिवा के साथ अपने मायके से स्कूटी से दिवियापुर अपनी मौसी के घर जा रही थी। मंगलवार सुबह  करीब 10.30 बजे जैसे ही भाई बहन कन्नौज सीमा से सटे ऐरवा कटरा थानाक्षेत्र के उदयीपुर गाँव से आगे निकले तो छिबरामऊ रोड पर स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पम्प से कुछ पहले कन्नौज जनपद के खड़नी से पीछा करके आ रहे  बाइक पर सबार तीन  बदमाशों ने ओवरटेक करके स्कूटी को रोक लिया और कट्टा लगाकर युवती के गले मे पहनी सोने की चेन और सोने का मंगलसूत्र लूट लिए।घटना को अंजाम देने के बाद लुटेरे बेखौफ़ बापस छिबरामऊ  की ओर भाग निकले।डर के कारण भाई बहन चुपचाप डरे सहमे खड़े रहे और बादमशों के कुछ दूर निकल जाने के बाद पीड़ित भाई बहन ने घटना की सूचना पुलिस को दी सूचना पाकर ऐरवा कटरा थानाध्यक्ष जीवाराम फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुँचे और युवती के बताये गये हुलिये के अनुसार कन्नौज जनपद की पुलिस को लुटेरों की जानकारी दी।सूचना पाकर क्षेत्राधिकारी महेन्द्र प्रताप सिंह ने घटनास्थल पर पहुँचकर युवती व उसके भाई बहन से घटना की जानकारी ली।
युवती ने बताया कि बाइक पर तीन बदमाश सबार थे और उन्होंने अंगौछे से अपना मुँह बाँधा हुआ था इसलिए वह उन्हे पहचान नहीं पाया।गले मे पहने जेवरात बदमाशों ने लूट लिए।लेकिन कुछ जेवरात जो युवती के बेग मे रखे होने के कारण बच गये।
क्षेत्राधिकारी महेन्द्र प्रताप और थानाध्यक्ष जीवाराम ने पेट्रोल पम्प व उदयीपुर के एक विद्यालय मे लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले और राहगीरों से पूछताछ की।
थानाध्यक्ष जीवाराम ने बताया कि घटना के सम्बंध में थानाक्षेत्र की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है और लुटेरों का पता लगाने का पुलिस प्रयास कर रही है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم