Top News

आज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, रेफर

आज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, रेफर

बिधूना 
बेला क्षेत्र के बराहार पुलिया के पास बाइक सवार युवक को अन्य वाहन ने टक्कर मार दी।राहगीरों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना में भर्ती कराया जहां से चिंताजनक हालत में उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई  रेफर कर दिया। 
      प्राप्त जानकारी का अनुसार बेला निवासी सानू सेंगर पुत्र गंगासिंह सेंगर रिश्तेदारी से लौट रहा था तभी सामने से आ रहे अन्य वाहन ने टक्कर मार दी।जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।राहगीरो ने सीएचसी में भर्ती कराया।जहां से चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद सैफ़ई रेफर कर दिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जानकारी मिलने पर सिपाहियों को भेजा गया था युवक कि जेब मे मिले आईडी कार्ड से स्वजन को जानकारी दे दी गई  है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم