फफूंद पुलिस पस्त चोर मस्त-- दो दिन में तीन दिनों में दो घरों में चोरी
फफूंद (औरैया)
फफूंद क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद हैं। लगातार चोर चोरी करके क्षेत्र में दहशत फैला रहे हैं, लोग पुलिस के ऊपर सवालिया निशान उठा रहे हैं। नगर के मोहल्ला कटरा हेम नाथ में बीती रात्रि चोरों ने एक घर मे चोरी करके दहशत फैला दी।
नगर के मोहल्ला कटरा हेमनाथ निवासी सोनू बाथम पुत्र विपिन बाथम मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता है। सोमवार को अपनी पत्नी कांति देवी के कमरे मे सो गया। रात्रि में बहार की दीवार से चढ़ कर आज्ञात चोर घर मे घुस आए और घर मे बना स्टोर रूम का ताला तोड़कर उसमे रखा बख्सा खोलकर जेवरात सोने की झुमकी, पायल, हाफ कंधनी, खड़ूआ, मंगल सूत्र व 30 हजार रुपये चोरी करके भागने लगे तभी अचानक खट पट की आवाज सुनकर गृह स्वामी सोनू जाग गया जब वह चिल्लाया तो चोर दीवार फांद कर भाग निकले। चीख पुकार की आवाज सुनकर आस पास के लोग आगये लेकिन तब तक चोर भाग गये थे। पीडित गृह स्वामी सोनू बाथम ने बताया कि लगभग डेढ़ लाख रुपये की चोरी हुई है। पीड़ित ने थाने में आज्ञात चोरों के विरुद्ध तहरीर दी है।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know