नवनियुक्त थानाध्यक्ष ने की व्यापारियों की मीटिंग
ऐरवा कटरा
नवनियुक्त थानाध्यक्ष जीवाराम के द्वारा आज शाम को कस्बा के व्यापारियों भाइयो के साथ थाना परिसर मे बैठक का आयोजन किया जिसमें व्यापारियों एवं प्रशासन के बीच सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा हुई।
स्वर्णकार व्यापार मंडल के अध्यक्ष रामकिशोर स्वर्णकार ने कहा सर्दी के मौसम को देखते हुए रात्रि गश्त बढ़ाये जाने की मांग की तो मौके पर मौजूद व्यापारियों ने इस बात का समर्थन किया।
थानाध्यक्ष जीवाराम ने कहा कि आज से ही रात्रि गश्त को बढ़ाया जाएगा तथा व्यापारियों की हर प्रकार की समस्याओं को जल्द से जल्द निस्तारण किया जाएगा किसी भी कीमत पर व्यापारियों का हनन नही होगा उन्होंने कहा कि हम व्यापारी भाइयों के साथ हर महीने बैठक किया करेंगे और उनकी समस्याएं जानकर हर संभव निस्तारण की जाएगी उन्होंने व्यापारी भाइयों से कहा कि जो भी व्यापारी भाई फुटपाथ पर अतिक्रमण किए हुए हैं ऐसे व्यापारी भाई अतिक्रमण ना करें और सभी लोग पुलिस का सहयोग करें।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know