Top News

औरैया पुलिस ने बीती रात छात्र के शव को सड़क पर रखकर प्रर्दशन करने तथा सरकारी वाहनो को जलाने व

 औरैया पुलिस ने बीती रात छात्र के शव को सड़क पर रखकर प्रर्दशन करने तथा सरकारी वाहनो को जलाने व छतिग्रस्त करने वाले 09 अभियुक्तगणो को किया गिरफ्तार

संक्षिप्त विवरण  वादी राजू दोहरे पुत्र सोबरन सिंह निवासी वैशोली थाना अछल्दा पर दिनांक 24.09.2022 को लिखित तहरीर दी गयी कि मेरे पुत्र निखित जो आदर्श इण्टर कालेज में पढ़ता है जिसे उसके शिक्षक द्वारा दिनांक 07.09.2022 को पीटा गया था इस सम्बन्ध में थाना अछल्दा के अन्तर्गत मु0अ0सं0 300/22 धारा 308/323/504 भादवि व 3(1)द,ध एसी/एसटी एक्ट पंजीकृत कर विवेचना की जा रही है।       
सैफई पीजीआई में दौराने इलाज दिनांक 25/26.09.2022 की रात्रि को छात्र की मृत्यु हो गयी, जिसके पार्थिव शरीर को बाद पोस्टमॉर्टम उसके निवास स्थान ग्राम वैशोली में मय थाना अछल्दा की फोर्स के साथ लाया जा रहा था तभी मृतक के परिजन व भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं द्वारा शव को बलपूर्वक एम्बुलेन्स से उतार कर आदर्श इण्टर कालेज अछल्दा के सामने रखते हुए जाम लगाकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। पुलिस टीम द्वारा सहानुभूति पूर्वक उन्हें काफी समझाया गया तथा विधिक कार्यवाही करते हुए न्याय दिलाने का आश्वासन दिया जा रहा था परन्तु प्रदर्शनकारियों द्वारा आवेशित होकर पुलिस टीम के साथ धक्का-मुक्की, मारपीट, गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गयी तथा वर्दी फाड़ कर कार्य सरकार में बाधा उत्पन्न करते हुए सरकारी वाहनों तथा अन्य वाहनों पर पथराव व आगजनी की गयी, जिससे आतंक का माहौल व्याप्त हो गया। तथा सरकारी सम्पत्ति का काफी नुकसान पहुँचा । इस सम्बन्ध में थाना अछल्दा के अन्तर्गत मु0अ0सं0 302/22 धारा 147/148/307/323/336/353/427/436/504/ 506/332 भादवि व 7 आपराधिक कानून अधि0 बनाम 35 नामजद व 250 अज्ञात पंजीकृत किया गया।
प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक कानपुर श्री प्रशांत कुमार जिलाधिकारी औरैया श्री प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव व पुलिस अधीक्षक औरैया श्रीमती चारू निगम द्वारा घटना स्थल का तत्काल निरीक्षण किया गया तथा आज दिनांक 27.09.2022 को पुलिस महानिदेशक कानपुर श्री भानू भास्कर व कानपुर मण्डलायुक्त श्री राजशेखर द्वारा परिवारीजनों से मिलकर उनको न्याय का आश्वासन दिया गया। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु अपर पुलिस अधीक्षक औरैया श्री शिष्यपाल व क्षेत्राधिकारी बिधूना श्री महेन्द्र प्रताप सिंह के निकट पर्यवेक्षण में टीमें गठित कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दियें।
पुलिस टीमों द्वारा सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्यों की जाँच की गयी तथा मुखबिर को अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी हेतु लगाया गया जिस क्रम में आज दिनांक 27.09.2022 को मुखबिर की सूचना पर सम्बन्धित 09 अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم