Top News

भरभराकर गिरा कच्चा मकान रहने को नही बची छत

भरभराकर गिरा कच्चा मकान रहने को नही बची छत

मलबे में दबा गेंहू ,चावल और अन्य घरेलू सामान

पीड़ितों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई


कंचौसी।औरैया

गांव में बरसात के चलते तथा अब तेज धूप निकलने के कारण दर्जनों कच्चे मकान गिर चुके हैं। बीती रात्रि कंचौसी गांव और ढिकियापुर गांव में कच्चा मकान भरभरा कर गिर जाने के कारण उसमें रखे गेहूं, चावल और अन्य  घरेलू सामान भी मलवे के बीच दब गया।कंचौसी गांव निवासी गणेश पुत्र महेश और ढिकियापुर गांव निवासी लक्ष्मण कुमार कठेरिया  मजदूरी करके अपने परिवार का जीवन यापन करता है। रहने के लिये उसके पास एक कच्चा घर है। बीती रात्रि उसका इसी कच्चे घर का अधिकांश हिस्सा भरभराकर गिर गया। जिस समय कच्चा मकान उस स्वजन घर के बाहर सो रहे थे। मकान के गिरने के कारण घर मे रखा गेंहू ,चावल खाने पीने सामान भी मलवे में दब जाने के कारण भोजन की समस्या हो गई है।इस संबंध में तहसीलदार बिधूना जितेश वर्मा ने बताया बरसात जो घर गिरे लेखपाल से सर्वे करवाकर आर्थिक मदद दिलवाई जाएगी।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم