अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
अछल्दा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बोडेपुर मे अज्ञात कारणों के चलते अधेड़ ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है
बोडेपुर निवासी कमलेश कुमार पुत्र सीताराम ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक का शव अपने कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला। मृतक के साले बब्बू ने बताया मेरे भांजे अनुज ने मुझे फोन पर बताया की मेरे पिता ने बुधवार की दोपहर उसके कमरे में देखा तो वह पंखे से लटका हुआ मिला। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know