Top News

Auraiya News:CISF भर्ती में दौड़ रहे फिर 5 अभ्यर्थी की हालत बिगडी ,एक अभ्यर्थी रिफर


सीएचसी दिबियापुर में सीआईएसएफ के अधिकारियों ने कराया भर्ती

पहले दिन एक युवक की हुई थी मौत

उत्तरप्रदेश न्यूज़ 21 संवाददाता दिबियापुर । सीआईएसएफ में फायर कांस्टेबल की भर्ती में शुक्रवार को 5 अभ्यर्थी दौड़ते समय गश खाकर गिर गए थे ,पांचों को गंभीर हालात में सीएचसी में भर्ती कराया गया है। जहां एक अभ्यर्थी की हालत गंभीर होने पर उसे डाक्टरों ने जिला अस्पताल रिफर कर दिया है । आगामी 7 सितंबर तक सीआईएसएफ फायर कांस्टेबल के 24 हजार पद पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की 5 किलोमीटर की दौड़ हो रही है। बीते शुक्रवार को भर्ती के पहले दिन दौड़ में कई अभ्यर्थी गश खाकर गिर गए थे। जिसमें गौतमबुद्धनगर निवासी दिल्ली में 10 किलोमीटर मैराथन के विजेता गौरव ठाकुर की मौत हो गई थी

जबकि तीन घायल थे। दूसरे ,तीसरे ,चौथे दिन भी कई अभ्यर्थी गस्त खाकर गिर पड़े थे । शुक्रवार को फिर से दौड़ में 5 अभ्यर्थी गश खाकर गिर पड़े। जिसमें मो इमरान (21) निवासी प्रयागराज ,मंगल सिंह (24) निवासी महोवा, सुशील उपाध्याय (22),दीपक( 25),अक्षय( 20) शामिल हैं। सभी को सीएचसी दिबियापुर में भर्ती कराया गया। जहा अंशुल की हालत गम्भीर होने पर डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रिफर कर दिया।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم