Top News

शमशान की भूमि कब्ज़ामुक्त कर प्रसानिक आधिकारिओं ने किया पौधरोपण


उत्तरप्रदेश न्यूज़ 21 संवाददाता औरैया:बिधूना विकासखंड क्षेत्र के गांव रुरुगंज में दबंगों के कब्जा से हाल ही में मुक्त करायी गयी शमशान भूमि पर शुक्रवार सुबह उपजिलाधिकारी ने अन्य अधिकारियों व प्रधान के साथ मिलकर पौधारोपण किया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों के हाथ में तिरंगा झंडा दिखा। एसडीएम बोली पौधों से हमें जीवन दायिनी आक्सीजन मिलेगी। 
ग्राम पंचायत रुरुगंज में दिवियापुर मार्ग पर स्थित श्मशान भूमि पर दबंगों द्वारा टीनशैड डाल व निर्माण कर अवैध कब्जा कर लिया गया था। प्रधान अलका गुप्ता की शिकायत के बाद कई बार पैमाइस एवं विवाद के बाद आखिरकार उक्त श्मशान भूमि को कुछ दिनों पूर्व प्रशासनिक अधिकारियों व पुलिस फोर्स की मौजूदगी में कब्जामुक्त कराया गया था। कब्जा मुक्त उक्त श्मशान भूमि पर फिर से कोई अवैध कब्जा न कर सके। इसलिए वहां पर ग्राम प्रधान अलका गुप्ता के प्रयास से आजादी के अमृत महोत्सव के तहत शुक्रवार की सुबह पौधारोपण कराया गया। 
इस मौके पर उपजिलाधिकारी लवगीत कौर, उपजिलाधिकारी न्यायिक राम अवतार वर्मा, ग्राम प्रधान अलका गुप्ता, लेखपाल योगेश शाक्य के अलावा अन्य कर्मचारियों व ग्रामवासियों ने उक्त भूमि पर नीम, सागौन, बेल, अमरूद, आंवला आदि के पौधे लगाए। इस दौरान वहां पर मौजूद बच्चे व ग्रामीण अपने हाथ में तिरंगा झंडा लिए रहे। पौधारोपण के बाद उपजिलाधिकारी लवगीत कौर ने कहा कि पौधों के देखरेख व रखरखाव की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत सचिव व प्रधान की है, जिससे ये पौधे वृक्ष बन सकें। पौधों को समय से पानी दिया जाये साथ ही सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड लगवाये जायें। उन्होंने कहा कि वृक्ष हमें जीवन दायिनी आक्सीजन देते हैं। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण करने के साथ उन्हें संरक्षित भी करना चाहिए। जिससे वातावरण संतुलित रहे। इसलिए इनके रखरखाव की जिम्मेदारी यहां के प्रत्येक नागरिक की भी है। उपजिलाधिकारी न्यायिक राम अवतार वर्मा ने कहा कि पर्यावरण संतुलित रखने के पौधों को लगाया जाना हमारी जिम्मेदारी है। कहा हम सभी लोग संकल्प ले कि एक व्यक्ति एक पौधा अवश्य लगायेगा और उनको संरक्षित भी करेगा। 

बिना झंडे वाली छतों पर लगवाया जाये तिरंगा

इस दौरान उपजिलाधिकारी लवगीत कौर को पास में बने मकानों की कुछ छतों पर तिरंगा झंडा नहीं दिखा। जिस पर उन्होंने ग्राम पंचायत सचिव को खाली छतों पर तुरंत झंडा लगवाने की बात कही। वहीं ग्रामीणों ने कब्जा मुक्त भूमि पर बारात घर बनवाने की मांग की।

बच्चों व ग्रामीणों के हाथ में दिखा तिरंगा
 
इस दौरान वहां पर मौजूद सभी ग्रामीण एवं बच्चे हाथो में तिरंगा झंडा लिये दिखे। इससे पूर्व पौधारोपण खोदे गये गड्ढों को गोल गेरू व चुने से सजाये गया‌। पौधारोपण की सभी व्यवस्थाओं की देखरेख लेखपाल योगेश शाक्य ने की।
प्रधान अलका गुप्ता एवं उनके पति सुनील गुप्ता ने बताया कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में पौधारोपण कराया गया है। इस अवसर पर मुकेश गुप्ता, बबलू गुप्ता, डॉ प्यारेलाल राजपूत, उदय नारायण सविता, चन्द्रशेखर, शिवमंगल सिंह, अवनीश कुमार, राकेश, कल्लू खां आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने