Top News

*ट्रेन से कटकर महिला की मौत*


 उत्तर प्रदेश न्यूज़21 ब्यूरो*  

आटा। नेशनल हाईवे स्थित चमारी नवीन गल्ला मंडी से मजदूरी कर घर लौट रही महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। वहां से निकल रहें गांव के लोगों की नजर जब महिला के शव पर पड़ी तो हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी महिला के परिजनों को दी। कुछ समय बाद पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
आटा थाना क्षेत्र के चमारी गांव निवासी प्रकाश अहिरवार की 55 वर्षीय पत्नी गिरिजा देवी शनिवार की दोपहर करीब 11 बजे  हाइवे स्थित नवीन गल्ला मंडी से मजदूरी कर अपने गांव लौट रही थी। गांव के बाहर से निकली रेलवे लाइन को पार करते समय महिला ट्रेन की चपेट में आ गई। जिससे महिला की मौके पर ही महिला की मौत हो गई।वहां से निकल रहें लोगों की नजर जब महिला के शव पर पड़ी तो वह बदहवास हो गए।  उन्होंने घटना की जानकारी मृतका के पति प्रकाश को दी।जैसे ही जानकारी हुई तो घर कोहराम मच गया। मृतका के परिजन घटना स्थल पर पहुंचे उन्होंने तत्काल घटना की जानकारी आटा थाना पुलिस को दी। खबर मिलते ही पहुंची पुलिस ने महिला के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक महिला के पति प्रकाश को कुछ समय पहले  फालिस मार गई थी वह इस घातक बीमारी से जूझ रहे मृतका के चार बेटियां हैं जिनकी शादी हो चुकी हैं। और एक पुत्र प्रदीप कुमार हैं  जोकि मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। महिला की मौत से परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم