Top News

झमाझम बारिश से भारी नुकशान जिसका जिम्मेदार है नगर पंचायत कदौरा

कदौरा

UPN21 ब्यूरो

कदौरा/जालौन कदौरा वार्ड नं 4 कस्बे मे हर साल की तरह इस बार भी नगर पंचयात कदौरा ने दिखाया ठेंगा
लोगो ने कहा कब बनेगा नाला कब होगा घरों के पानी का निकास बरसात का पानी नाला ना होने के कारण उल्टा घरों मे घुसता है रोड के किनारे बने घरों का पानी का निकास कही नहीं है जिससे लोगो को बहुत परेशानियाँ उठानी पड़ती है कई घरों मे टिल्लू की मदद से पानी घर से बाहर निकाला जाता है या फिर घर के ही लोग बाल्टी या डिब्बा लेकर पानी बाहर फेकते है जिसमे मोहल्ला इस्लामाबाद शीर सभासद से कई बार कच्चा नाला खोदने की मांग की लेकिन हर बार
अश्वासन देकर टहला दिया अपने अपने घरों के आगे पानी के निकास के लिए गड्ढे बनाये हुए है जो बारिश से भर चुके है अब नाला ना होने के कारण घरों के अंदर भरा रहता है पानी जिससे बीमारियाँ पैदा हो रही है लोगो को भारी दिक्कत उठानी पड़ती है कुछ लोगो ने जगह जगह पर कच्चा नाला खुदवा लिया है नगर पंचायत कदौरा के जिम्मेदार अधिकारियों से कस्बे के लोगो ने मदद की गुहार लगाई

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم