Top News

औरैया पिता को मृतक दिखाकर शुरू की नौकरी , पुलिस ने भेजा जेल

औरैया पिता को मृतक दिखाकर शुरू की नौकरी , पुलिस ने भेजा जेल 

संवाददाता बल्लू शर्मा

नौकरी पाने के लिए लोग क्या क्या हथकंडे इस्तेमाल करते है इसकी भयानक तस्वीर औरैया जनपद में देखने को मिली , जहां पिता को मृतक दिखा फर्जी नियुक्ति पाने बाली युवती को पुलिस ने किया गिरफ्तार , करीब एक वर्ष पूर्व सीएचसी अधीक्षक ने दर्ज कराई थी एफआईआर , पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल ।

 यूपी के औरैया जनपद के एरवाकटरा थाना क्षेत्र में अपने पिता को मृतक दिखाकर फर्जी दस्तावेजों के सहारे सीएचसी ऐरवाकटरा में तैनात युवती द्वारा करीब डेढ़ वर्ष तक वेतन लेने के बाद स्वास्थ्य विभाग को इसकी भनक लगने के बाद ऐरवा कटरा सीएचसी अधीक्षक मोहित कुमार ने आरोपिनी दीपशिखा पुत्री रघुवीर सिंह निबासी नगला रामसहाय जनपद मैनपुरी के बिरुद्ध वर्ष 2021 में ऐरवा कटरा थाने में मुकदमा संख्या 161/21 दर्ज कराया था।
 पुलिस के अनुसार बुधवार सुबह करीब 10.30 बजे फर्जी दस्तावेजों के सहारे नियुक्त पाने के मामले में बांछित चल रही युवती दीपशिखा पुत्री रघुवीर सिंह निबासी नगला रामसहाय जिला मैनपुरी को उपनिरीक्षक प्रवेंद्र कुमार ने कांस्टेबल गंगासागर व महिला होमगार्ड शीला देवी के साथ छिबरामऊ रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार करके जेल भेजा।
वही चिकित्साधिकारी के द्वारा बताया गया कि आरोपी दीपशिखा ने अपने पिता के स्थान पर मृतक आश्रित कोटे के द्वारा फर्जी दस्तावेज लगाकर सरकारी नौकरी कर रही थी और वेतन भी उठा रही थी , आरोपी दीपशिखा xrey सहायिका के रूप में एरवाकटरा अस्पताल में ड्यूटी कर रही थी , जांच के उपरन्त वर्ष 2021 में fir करवा दी गई थी ।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने