Top News

कोतवाली क्षेत्र बिधूना के तिलकपुर सरमेडी निवासी सर्वेश कुमार ने बताया कि कल जागू कल्यानपुर

रुरुगंज,

कोतवाली क्षेत्र बिधूना के तिलकपुर सरमेडी निवासी सर्वेश कुमार ने बताया कि कल जागू कल्यानपुर निवासी सुघर सिंह अपने अन्य दो साथियों के साथ 11 बजे आए मेरे घर और बोले कि तुम अपने बकरा और बकरियां बेंच लो तो मेरे द्वारा मना कर दिया। इसके बाद सुघर सिंह अपने अन्य दोनों साथियों के साथ दोपहर 1 बजे पुनः आए और बोले अपने बकरा और बकरियां बेंच लो फिर भी मेरे द्वारा कर दिया गया जिस पर सुघर सिंह के दोनों साथियों ने धमकी देते हुए कहा कि अगर तुम अपना बकरा और बकरियां नहीं बेंचोगे तो हम तुम्हारी बकरियां चोरी कर लेंगे। पीडित ने उन लोगों की बात को मजाक समझा। इसके बाद सुघर सिंह अपने अन्य दोनों साथियों के साथ दोपहर 3 बजे पुनः आए और कहा कि
आज रात में ही तुम्हारे बकरा और बकरियां चोरी हो जायेंगे यह बात कहकर तीनों लोग चले गए। इसके बाद बीती रात मेरे 16 बकरा-बकरियां मेरे पड़ोसी ज्ञान सिंह के 04 बकरा-बकरियां एवं रामप्रकाश के 03 बकरा-बकरियां चोरी हो गए। पीड़ित ने चौकी पुलिस को तहरीर देते हुए न्याय की गुहार लगाई है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم