भागवत कथा शुरू होने से पहले आयोजक की ह्दय गति रुकने से मौत
कंचौसी।औरैया
दिबियापुर थाना क्षेत्र के जमौली गांव निवासी रामकुमार कुशवाहा उम्र(65) वर्ष की ह्दय गति रुकने से मृत्यु हो गई,मृतक द्वारा बाबा ब्रह्मदेव मंदिर पर सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन बुधवार को शुरू होना था ,कलश यात्रा की तैयारी चल रही थी ,तभी अचानक रामकुमार कुशवाहा के सीने में तेज दर्द उठा और बेहोश हो गए स्वजन आनन फानन में सौ सैय्या अस्पताल ले गए जहाँ डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, यह सुनकर स्वजनों में कोहराम मच गया,ब्रह्मदेव मंदिर पर भागवत कथा की चल रही तैयारियां मातम में बदल गयी।पंडाल सजा रह गया।आयोजक की ह्दय गति रुकने से मृत्यु होने से भक्तों में निराशा है, भागवत कथा के कार्यक्रम को निरस्त कर दिया गया है।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know