Top News

युवाओं की नशे की लत लगाते मादक पदार्थ विक्रेता , निर्भय होकर चला रहे मादक पदार्थ बिक्री का अवैध कारोबार ,

युवाओं की नशे की लत लगाते मादक पदार्थ विक्रेता , निर्भय होकर चला रहे मादक पदार्थ बिक्री का अवैध कारोबार ,

मादक पदार्थ बेचने वाले माफियाओं को नही है पुलिस का कोई भय खुलेआम बेचते है मादक पदार्थ(गांजा)

किसकी सह पर फल फूल रहा मादक पदार्थ का कारोबार पुलिस क्यो बनी है अनजान

दिबियापुर औरैया जनपद में मादक पदार्थ (गांजा ) बेचने वालों को पुलिस का कोई भय नही रहा खुलेआम मादक पदार्थ बेचते है गांजा माफिया दिबियापुर थाना पुलिस जानकर भी बनी रहती है अनजान  अगर इसी तरह से औरैया पुलिस जानकर भी अनजान बनी रहेगी और  गांजा जैसे मादक पदार्थ बिकने देंगी तो जनपद के युवा पीढ़ी पर इसका बुरा असर पड़ेगा इस मादक पदार्थ का सेवन सबसे अधिक युवा पीढ़ी कर रही जो इस मादक पदार्थ के लती होते जा रहे है। एक तरफ औरैया जनपद के पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थानाध्यक्षों को सख्त हिदायत दी जाती है कि जनपद में गांजा जैसे मादक पदार्थ नही बिचने चाहिए अगर जो गांजा जैसे मादक पदार्थ बेचता है तो उनकी पकड़कर जेल भेजा जाए ।लेकिन जनपद के थानाध्यक्षों को अपने पुलिस महकमे के कप्तान के आदेशों का पालन न करते हुए थाना क्षेत्र में खुलेआम गांजा जैसे मादक पदार्थ बिचने देते है।क्या थानाध्यक्षो को अपने पुलिस कप्तान का कोई डर भय नही रह गया कि जिसकी वजह से जानकर भी अनजान बने रहते है और खुलेआम मादक पदार्थ बिचने देते है।एक मामला दिबियापुर थाना क्षेत्र का आया है जहां दिबियापुर से लगे ग्राम जमुही में एक  दुकानदार द्वारा  गांजा की पुड़िया बनाकर 50 रुपये में  युवक को दी जाती आप देख सकते है कि गांजा की पुड़िया देते वक्त पुलिस और कानून का कोई भय गांजा माफिया की देखने को नही मिलता इससे क्या समझा जाये कि गांजा माफिया किसकी सह पर खुलेआम गांजा बेंच रहा है जिसे पुलिस प्रशासन का कोई डर भय व्याप्त नही है।क्या गांजा माफिया पुलिस प्रशासन को खर्चा भेजता है जो इस तरह से खुलेआम गांजे का कारोबार कर रहा है। इस तरह खुलेआम गांजा बिचने से पुलिस की कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह खड़े होते है कि क्या गांजा माफिया द्वारा पुलिस को खर्चा दिया जाता है।जो थानाध्यक्ष द्वारा अपने कप्तान के आदेशों का भी पालन नही करवाया जाता है या फिर पुलिस अधीक्षक के आदेश सिर्फ हवा हवाई होते है। 
क्या पुलिस ऐसे ही जनपद में गांजा जैसे मादक पदार्थ बेचने वाले गांजा माफियाओं पर अपना शिकंजा कस पाएगी और युवा पीढ़ी को इस मादक पदार्थ से निजात दिला पाएगी ये तो वक्त ही बताएगा अगर ऐसे खुलेआम बिना किसी डर भय के गांजा माफिया गांजा बेचेंगे तो शायद ही है औरैया पुलिस युवा पीढ़ी के भविष्य को बचा सके।क्या इस गांजा जैसे मादक पदार्थ से युवा पीढ़ी को निजात दिला सकेंगे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم