तेज आँधी के चलते बबूल का पेड़ बिजली के तारों पर गिरा
तारों पर पेड़ गिरने से क्षेत्र की बिजली हुई बाधित
फफूंद,औरैया। सोमवार सुबह अचानक तेज आंधी आने से जहाँ लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली तो वहीं तेज आंधी आने से यातायात भी बाधित रहा तेज आँधी से नगर के फफूंद दिवियापुर मार्ग स्थित एक बबूल का पेड़ बिजली के तारों पर गिर गया जिससे कई घण्टो तक उस क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित रही जबकि सड़क पर यातायात भी बाधित रहा।
सोमवार सुबह आयी तेज आँधी से मौसम का मिजाज़ बदला और भीषण गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिली देखते ही देखते आँधी तेज़ होती गयी तेज आँधी से सड़कों पर पर राहगीरों का आवागमन बंद हो गया वहीं नगर के फफूंद दिबियापुर मार्ग पर नुमाइश मैदान के बाहर तेज आँधी के कारण एक बबूल का पेड़ बिजली के तारों पर गिर गया , जिससे तार रोड से जा मिले, रोड पर तार व पेड़ गिर जाने से दिबियापुर फफूंद मार्ग घण्टो बाधित रहा तथा उस क्षेत्र की बिजली भी कई घण्टों बाधित रही , जिसके बाद पेड़ हटाये जाने पर यातायात बहाल हो गया।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know