बिधूना।
कोतवाली क्षेत्र के गाॅव पुर्वादला में एक वृद्व सुबह शौचक्रिया के लिये खेतो पर जा रहा था। तभी अचानक आई तेज आँधी के कारण पेंड़ की डाल टूटकर गिर गई। जिससे वृद्व उसके नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्वजनों ने घायल को सीएचसी मेें भर्ती कराया जहाॅ पर उपचार के दौरान वृद्व ने दम तोड़ दी। मृतक के शव पर स्वजनों का रोरोकर बुरा हाल।मौके पर पहुॅची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
सोमवार की सुबह कोतवाली क्षेत्र के गाॅव पुर्वादला निवासी 70 वर्षीय रामसनेही पाल सुबह शौचक्रिया के लिये खेतो पर जा रहे थे तभी अचानक आयी आँधी से डंगाल टूटकर बृद्व के ऊपर गिर गई। काफी देर तक घर न पहुॅचने पर स्वजन खोजबीन करते हुए खेतो पर पहुँच गए तो पेंड की डंगाल से दबे हुये बृद्व को निकाला और सीएचसी लाये जहाॅ पर इलाज के दौरान वृद्ध ने दम तोड़ दी। वृ़द्व की मौत से स्वजनो का रोरोकर बुरा हाल। सूचना मिलते ही पहुॅची कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। कोतवाल सुजीत वर्मा ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know