Top News

बिधूना।क्षेत्र के गाँव असजना में दबंगों द्वारा अवैध रूप से प्लाट पर कब्जा करने का विरोध करने पर दबंगों द्वारा

बिधूना।क्षेत्र के गाँव असजना में दबंगों द्वारा अवैध रूप से प्लाट पर कब्जा करने का विरोध करने पर दबंगों द्वारा महिलाओं समेत कई लोगों को लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल करने के साथ एक महिला का कान का सोने का बाला छीने जाने की पीड़ित द्वारा पुलिस से शिकायत की गई थी किंतु संबंधित दरोगा ने पीड़ित के भतीजे से जबरन अपने मनमाफिक तहरीर लिखाई जाने का पीड़ित द्वारा आरोप लगाते हुए पुलिस कप्तान से मामले की जांच कराने और दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई की गुहार लगाई गई।
      बिधूना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम असजना निवासी लाखन सिंह पुत्र शिवनाथ सिंह ने आरोप लगाया था कि गत 27 मई 2022 को उसके ही गांव निवासी शत्रुघ्न सिंह देवेंद्र गुड्डू बबलू आदि लोग उसके प्लाट पर कब्जा करने की नियत से ईंटें डलवाने लगे जिस का विरोध किए जाने पर उपरोक्त दबंग गाली गलौज करते हुए पत्थर धारदार हथियार डंडे लेकर मारपीट करने लगे और जब उनकी घर की महिलाएं बचाने आई तो उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया और उनकी भाभी कुंती देवी का एक सोने का कान का बाला भी उपरोक्त लोग छीन ले गए। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि कोतवाली के संबंधित दरोगा मुनीष कुमार द्वारा पीड़ित द्वारा दी गई तहरीर दर्ज न कर उसके भतीजे ऋषि चौहान से जबरन अपने मनमाफिक दूसरी तहरीर लिखवा कर एनसीआर दर्ज कराई गई। पीड़ित ने पुलिस कप्तान समेत पुलिस के उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करने की गुहार लगाई है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने