Top News

आईटीआई में 53 विद्यार्थियों को बांटे टेबलेट

आईटीआई में 53 विद्यार्थियों को बांटे टेबलेट

बिधूना ब्लॉक के कस्बा रुरुगंज में स्थित श्री गणेश प्रा.आई.टी.आई में सोमवार को टैबलेट का वितरण किया गया। आई.टी.आई में 53 मेधावी छात्र-छात्राओं को अजीतमल ब्लॉक प्रमुख रजनीश पांडेय ने टेबलेट वितरित किए। उन्होंने कहा कि केवल शिक्षा ही नहीं तकनीकि शिक्षा भी छात्र जीवन के लिए बहुपयोगी है। प्रदेश सरकार ने टैबलेट देकर छात्र-छात्राओं को तकनीकि रूप से कुशल बनाने का प्रयास किया है।

आई.टी.आई के डायरेक्टर एस.बी दीक्षित  ने कहा कि शिक्षा अनमोल धरोहर है। इसको जितना अधिक बांटा जाएगा व्यक्ति के ज्ञान का भंडार और अधिक बढ़ता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट की सराहना की।  आई.टी.आई के प्रधानाचार्य पंकज शुक्ल ने कहा कि हर छात्र को टैबलेट योजना का लाभ देकर सरकार ने तकनीकि रूप से सुदृढ़ किया है। इस दौरान आशाराम राजपूत वरिष्ठ भाजपा नेता, विपिन चौबे स्वयं सेवक, नवनीत तिवारी मण्डल महामंत्री, लव तिवारी, अपर्णा शुक्ला समेत आदि लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم