ट्रक में बाइक में मारी टक्कर बाइक सबार घायल
रुरुगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा के चौराहे पर इस समय ओवरलोड ट्रक चालक स्पीड में अछल्दा-बिधूना मार्ग पर अनियंत्रित होकर छोटे बाहनों में टक्कर मार रहे है जिस कारण आये दिन हादसे हो रहे है।सोमबार सुबह एक मौरंग से लदे ओवरलोड ट्रक ने रुरुगंज पुलिस चौकी के सामने सड़क किनारे खड़ी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी जिससे पास में ही खड़ा मोटरसाइकिल चालक मो सलमान घायल हो गया, उसे निजी अस्पताल ले जाया गया। मोटरसाइकिल ट्रक के नीचे आ गयी, बमुश्किल बाइक चालक को सुरक्षित निकाला गया। घटना को देखकर घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई। इस बीच ट्रक चालक ट्रक को लेकर भाग गया। मौके पर पहुची पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही थी।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know