Top News

जालौन औऱया मार्ग पर आये दिन होते हादसे।

एक ही गांव के पास रात में हुए दो हादसे।

रिपोर्ट सौरभ त्यागी

मदारीपुर जालौन।


जालौन औरैया मार्ग पर आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। कई हादसे ऐसे होते हैं जिनमे लोगों की जिंदगी छीन जाती है कई हादसों में लोग अपने हाथ पैर गवा देते हैं । आज रात कुठौंद क्षेत्र के आलमपुर के पास दो हादसे हुए पहले हादसे में जालौन की ओर से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक ने अपना संतुलन खोया और खाई में पलट गया उस ट्रिक में सीमेंट की बोरियां भरी हुई थी फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है वही दूसरे हादसे में जालौन की ओर से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक ने सड़क किनारे खड़े ट्रक में टक्कर मार दी जिससे कंटेनर के परखच्चे उड़ गए जबकि गनीमत रही कि चालक को ज्यादा चोटे नही आई ।
मौके पर पहुँचे राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची हदरुख चौकी पुलिस ने एम्बुलेंस की सहायता से चालक को स्वास्थ्य चिकित्सा के लिए भेजा।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने