*रामचरित मानस अखंड पाठ के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन हुआ*
*फफूँद,औरैया।* नगर के मुहल्ला चमनगंज मे ह्रदय वाटिका गेस्ट हाउस में 2 दिन के रामचरितमानस के अखंड पाठ व विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जानकारी के अनुसार रामचरितमानस के अखंड पाठ का शुभारंभ शनिवार प्रातः 11बजे हुआ, और रविवार को पाठ के समापन के बाद हवन संपन्न हुआ।
इसके बाद सोमवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें पहली पारी मे चेयरमैन प्रतिनिधि अनुराग शुक्ला ने कन्याओं व महंत मनोहर दास त्यागी को भोजन के बाद दक्षिणा देकर आशीर्वाद लिया इसके बाद भारी संख्या में क्षेत्रीय व नगर के स्थानीय लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर दया नारायण शुक्ला, पंकज शुक्ला, इंदु शुक्ला,पवन दुबे,पंडित मुन्ना शुक्ला, पंडित अरुण कुमार उर्फ हनी शुक्ला,मनीष शुक्ला,आदि लोग मौजूद रहे।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know