Top News

औरैया यूक्रेन से लौटी शिवानी चौहान ने बताएं वहां के हालात

औरैया यूक्रेन से लौटी शिवानी चौहान ने बताएं वहां के हालात

यूक्रेन से लौटी बेटी शिवानी चौहान ने बताई वहां की दास्तान शिवानी चौहान ने भारत तक का सफर कैसे किया इसको लेकर शिवानी चौहान ने बताया कि वह उड़ीसा यूनिवर्सिटी यूक्रेन की फोर्थ ईयर की एमबीबीएस की छात्रा है।24 तारीख को जैसे ही बम बारी शुरू हुई ।तो हम लोगों से कहा गया आप लोग खाने पीने के लिए सामान इकट्ठा कर लो 24 तारीख से लॉक डाउन लग सकता है।हम लोगों ने सामान खरीद लिया लेकिन 25 तारीख को हमला और तेज हो गया जिसको लेकर 25 तारीख को एडवाजरी जारी कर दी गई हम लोगों को तुरंत निकलना है।हम लोगों ने 25 से 30 बच्चों ने एक बस किया और रोमानिया बॉडर के लिए निकले लेकिन रास्ते मे चेकिंग हुई इंडियन फ्लैग लगा होने के कारण कोई भी दिक्कत का सामना नही करना पड़ा ।लेकिन जब हम यूक्रेन एवं रोमानिया बॉडर पर आए तो वहां पर यूक्रेन की आर्मी गलत तरीके से बिहेव कर रहे थे। 
मुझे भी दिक्कत का सामना करना पड़ा पहले वह यूक्रेन नागरिकों को निकाल रहे ।वही भारतीय बहुत ज्यादा संख्या में बॉडर पर इकट्ठा है।
लेकिन लोकल के यूक्रेन के लोग बहुत ही अच्छा बर्ताव कर रहे हैं जब हम  रोमानिया पहुंच गए तो राहत की सांस ली  ।भारत सरकार का धन्यवाद कर रही हूं हम सुरक्षित अपने घर आ गए ।वही कीव एवं अन्य जगह से अभी भी बॉडर पर भारतीय बच्चे फंसे है उन्हें वापस बुला लिया जाए ।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने