अब औरैया 50 शैय्या जिला अस्पताल अल्ट्रासाउंड की 1₹ में सुविधा उपलब्ध-कई वर्षों से बंद पड़ी थी मशीने....
उत्तरप्रदेश न्यूज़21 संवाददाता औरैया। शहर के 50 शैया अस्पताल में आठ सालों से खराब पड़ी अल्ट्रासाउंड मशीन को सीएमएस ने शनिवार को मरीजों के लिए चालू करा दिया। पहले दिन 10 मरीजों ने अल्ट्रासाउंड कराया। सबसे ज्यादा खुशी मरीजों के चेहरे पर इस बात की थी कि अब उन्हें 10 किलोमीटर नहीं जाना पड़ेगा।
शहर स्थित अस्पताल में करीब आठ सालों से अल्ट्रासाउंड मशीन खराब पड़ी थी। इन आठ सालों में कई सीएमएस आए और गए लेकिन किसी ने खराब मशीन को ठीक कराने की जहमत नहीं उठाई।
ऐसे में मरीजों को अल्ट्रासाउंड कराने के लिए 10 किलोमीटर दूर 100 शैया अस्पताल तक दौड़ना पड़ता था। इस साल जनवरी माह के अंतिम सप्ताह में 50 शैया अस्पताल में डॉ.राजेश मोहन गुप्ता की सीएमएस पद पर तैनाती हुई।
उन्होंने फरवरी माह में खराब पड़ी अल्ट्रासाउंड मशीन के संबंध में जानकारी की। सीएमएस ने उच्चाधिकारियों से बात की और मशीन की मरम्मत का काम शुरू कराया।
तकनीकी खामियां दूर होने के बाद अल्ट्रासाउंड मशीन सही हो गई। जिसे शनिवार को सीएमएस ने चालू करा दिया। यह मशीन अस्पताल परिसर में बने 34 नंबर कमरे में लगी है। पहले दिन 10 मरीजों ने अल्ट्रासाउंड कराया। इस दौरान रेडियोलॉजिस्ट डॉ.रत्नाकर, डॉ.अमितेश मरीजों के साथ रहे।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know