Top News

औरैया मिट्टी का टीला धसकने से 2 बच्चियों की दर्दनाक मौत

औरैया मिट्टी का टीला धसकने से 2 बच्चियों की दर्दनाक मौत

स्थान -:- औरैया
रिपोर्ट -:- बल्लू शर्मा

होली के मद्देनजर सोमवार की देर शाम दो किशोरियां घर की लिपाई-रंगाई को लेकर मिट्टी खोदने के लिए टीले पर गईं थी , जहां मिट्टी की खोदाई के दौरान टीला ढह गया , इसमें दोनों दब गई। काफी देर तक वापस न लाैटने पर स्वजन उन्हें ढूंढते हुए पहुंचे। जहां लगी भीड़ को देख परेशान हो गए। मलबे में दबी किशोरियों को किसी तरह से बाहर निकाला गया। आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित करते हुए पुलिस को सूचना दी।

यूपी के औरैया जनपद के फफूंद थाना क्षेत्र के गांव पुर्वा उदई निवासी तकरीबन 15 वर्षीय सरस्वती व 13 वर्षीय संध्या सोमवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे साइकिल से निकली थी। दोनों अपने-अपने घर की लिपाई के लिए पीली मिट्टी खोदने गई थी। गांव से कुछ दूर पर टीले पर मिट्टी खोदते समय अचानक टीला ढहने से दोनों दब गईं। 
 दिन ढलने के बाद भी दोनों के न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। उन्हें ढूंढने के लिए वह टीले के पास पहुंचे। जहां पहले से कुछ लोगों की भीड़ थी। मिट्टी में किशोरियों के दबे होने की जानकारी पर रोने लगे। 
किसी तरह मिट्टी को हटाते हुए उन्हें निकाल प्राइवेट वाहन की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया ,
ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डा. गौरव कुमार ने देखते ही दोनों को मृत घोषित कर दिया। यह सुनते ही मृतक किशोरियों के स्वजन में रोना-पीटना शुरू हो गया ।
टीले के नीचे बच्चियों के दबने और उनकी दर्दनाक मौत की सूचना पर पुलिस जांच कार्यवाही में जुटी ।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने