Top News

मोटर साइकिल चोरी करने वाले गिरोह के 04 सदस्यों को गिरफ्तार कर कब्जे से 08 चोरी

थाना दिबियापुर पुलिस ने मोटर साइकिल चोरी करने वाले गिरोह के 04 सदस्यों को गिरफ्तार कर कब्जे से 08 चोरी की मोटर साइकिल व नाजायज तमंचे के साथ गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त

उत्तर प्रदेश के जनपद औरैया पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया श्री शिष्यपाल के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में व क्षेत्राधिकारी सदर श्री सुरेन्द्रनाथ यादव के निकट पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी दिबियापुर श्री विकास राय नेतृत्व में दिबियापुर पुलिस टीम ने गस्त चेकिंग के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की मोटर साइकिल चोरी करने वाले अपराधियों के गिरोह के सदस्य चोरी की दो मोटरसाइकिल बेचने के लिए चंद्रमणी महाविद्यालय के पीछे खाली पड़े मैदान में लेकर खड़े हैं। जिन्हे खरीदने वाले भी सौदा करने के लिए बातचीत कर रहे हैं। यदि जल्दी की जाए तो चोरों के गिरोह को मय चोरी की मोटर साइकिल के साथ पकड़ा जा सकता है,

मुखबिर की इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा योजनाबद्ध तरीके से आवश्यक घेराबंदी कर एक बारगी दविश देते हुए 04 सदस्यों को मय चोरी की मोटरसाइकिल व नाजायज तमंचे के साथ गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत में लिया गया तथा गिरोह के 02 सदस्य मौके से भागने में सफल रहें,

गिरफ्तार अभियुक्तगण 1. राजा उर्फ आदिल पुत्र अतहर निवासी मो0 जुवेरी थाना फफूंद जनपद औरैया, 2. अंकुल यादव पुत्र सन्तराम यादव निवासी पत्तापुर थाना किशनी जनपद मैनपुरी, 3. हृदेश कुमार पुत्र मान सिंह निवासी ग्राम ब्रम्हपुर नगरिया थाना सौरिख जनपद कन्नौज, 4. विवेक यादव पुत्र औसान सिंह निवासी पुर्वा मदा थाना दिबियापुर जनपद औरैया के विरूद्ध प्राप्त चोरी के मोटर साइकिल के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 86/2022 धारा 41/411/413 भादवि तथा प्राप्त तमंचे के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 87/2022 धारा 3/25 A ACT बनाम राजा उर्फ आदिल पुत्र अतहर के विरूद्ध पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गयी, फरार अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा प्रयास जारी है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم