Top News

रोड किनारे अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी

*रोड किनारे अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी*


संवाददाता-बल्लू शर्मा बिधूना औरैया

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के बेला थाना क्षेत्र के बेला- कानपुर मार्ग पर बेला-बस्ती संपर्क मार्ग के सामने पुलिस रात्रि गश्त करते हुए जा रही थी, तभी एक शव को पड़ा देख पुलिस ने जांच की शव के पास से मिले मोबाइल व कागजात से शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन कोई पता ना चला जिसके बाद पुलिस शव थाने ले आई सुबह ग्रामीणों से पूछताछ की लेकिन कोई पता ना चला सुबह मृतक के छोटे भाई ऋषि पूछताछ करते हुए थाने आए और भाई की जानकारी ली, पुलिस द्वारा मृतक का शव दिखाने पर छोटा भाई शव देख चीख-पुकार कर रोने लगा, मृतक का नाम आशीष कुमार पुत्र श्यामसुंदर उम्र 22 वर्ष निवासी नंदपुर कोराई बताई, भाई ने घटना की सूचना परिजनों को दी सूचना, मिलते ही परिजन मैं कोहराम मच गया परिजन थाने आ गए जिसके बाद मृतक के भाई ऋषि के आधार पर शव पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया मृतक के भाई ऋषि ने बताया की उसके भाई की अभी 15 दिन पहले शादी हुई थी, भाई मजदूरी करता था, शुक्रवार को पूर्वा रावत से भूसा लदी डीसीएम को खाली करने कन्नौज गया था जिसके बाद वह घर नहीं लौटा,
    थाना प्रभारी निरीक्षक जीवाराम ने बताया कि शिकायती पत्र नही मिला है, शिकायती पत्र मिलने पर कार्यवाही की जाएगी।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم