औरैया bsp सुप्रीमो की चुनावी जनसभा
स्थान -:- औरैया
रिपोर्ट -:- बल्लू शर्मा
दिनाँक -:- 12-02-2022
यूपी के औरैया जनपद में चुनावी महासागर में आज बसपा सुप्रीमो मायावती ने बिधूना विधानसभा क्षेत्र के भदौरा ग्राउंड में जनसभा को संबोधित किया , जनसभा में लगभग 50 हजार की भीड़ जुटी ।
बसपा सुप्रीमो मायावती का हेलीकॉप्टर जनसभा के समीप बने हेलीपैड पर आकर उतरा , जहां से बसपा सुप्रीमो को मंच तक ले जाया गया ,मंच पर आकर बसपा सुप्रीमो ने हाथ हिलाकर जनता का अभिवादन किया ।
बसपा सुप्रीमो मायावती ने मंच पर आकर जनसभा में आई सभी जनता को सम्बोधन कर दौरान bjp और sp पार्टी को जमकर आड़े हाथों में लिया ।
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि वर्ष 2007 में जब हम सत्ता में थे तब शाशन व प्रशाशन मुस्तैद रहता था , अधिकारी सभी समय से निष्पक्ष कार्यवाही करते थे ।
सपा शाशन काल मे गुंडई अराजकता चरम पर पहुंच जाती है जिसे बताने की आवश्यकता नही है , सपा पार्टी परिवारवाद को बढ़ावा देती है ।
Bjp ने जनता को सिर्फ छला है , रोजगार देने के नाम पर बेरोजगारी को बढ़ाया है , महंगाई चरम पर है ।
अब समय आ गया है जब जनता को इन सभी पार्टियों को जवाब देने का , बसपा के प्रत्याशियों को जिताये और सुशाशन लाये ।
हमारी सरकार आते ही रोजगार के अवसर बढ़ाये जाएंगे , महिलाओं की सुरक्षा सम्बंधित कानूनों को और सख्त किया जाएगा , शिक्षा और विकास को भी बढ़ावा दिया जाएगा ।
बसपा सुप्रीमो ने कहा कि पार्टी ने जिन जिन प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है उन्हें जनता को भारी बहुमत से जिताये ।
गुंडाराज भ्रष्टाचार महंगाई और अत्याचार खत्म करना है तो bsp को जिताना है ।
दलितों और पिछड़ों को आरक्षण का लाभ नही मिला , केंद्र की गलत नीतियों से किसान परेशान , जनता महंगाई से परेशान है , bsp सरकार में किसानों को लाभ मिलेगा , bsp सरकार आते ही गुंडों माफियाओ को जेल भेजा जाएगा , bjp ने जाति व धर्म के नाम पर बांटा है , प्रदेश में शिक्षा के स्तर को सुधारा जाएगा , आयोग का गठन करके कर्मचारियों को पेंशन योजना से लाभान्वित किया जाएगा ।
सर्व जन हिताय के तहत bsp कार्य करेगी ।
अतः सभी लोग अन्य दलों के लोग साम दाम दण्ड भेद का उपयोग करेंगे लेकिन आप लोग गुमराह न होना सिर्फ bsp को जिताना ।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know