Top News

सहार एआरपी द्वारा हरी झंडी दिखाकर मतदाता जागरूकता रैली का शुभारंभ

सहार एआरपी द्वारा हरी झंडी दिखाकर मतदाता जागरूकता रैली का शुभारंभ

औरैया में नोडल ए आर पी विश्वनाथ सिंह ने हरी झंडी दिखाकर मतदाता जागरूकता रैली को किया रवाना =

उत्तरप्रदेश न्यूज़21 संवाददाता औरैया:आज दिनांक 18 फरवरी 2022 को जिला अधिकारी औरैया के निर्देशन में और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रीमती चंदना राम इकबाल यादव तथा खंड शिक्षा अधिकारी सहार श्री कृपा शंकर यादव के कुशल मार्गदर्शन में मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी हेतु मतदाता रैली को हरी झंडी दिखाकर नोडल ए आर पी  विश्वनाथ सिंह उर्फ बी एन सर के द्वारा सहार, पूर्वा दानशाह ,रावत पुर और खुते मदारी हेतु रवाना किया गया।
       बताते चलें कि आज जनपद औरैया में शत प्रतिशत मतदान हेतु और मतदान में सहयोगात्मक रवैया अपनाने हेतु मतदाता जागरूकता रैली निकाल कर जन मानस को जागरूक करते हुए 20 फरबरी को मतदान अवश्य करने का आग्रह किया गया । पूर्व माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका और संकुल प्रभारी संध्या शर्मा के नेतृत्व में , पूर्वा रावत के प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक अमित पाल और प्राथमिक विद्यालय खुते मदारी के प्रधानाध्यापक  आशीष शुक्ला और प्राथमिक विद्यालय शहर के बच्चों द्वारा मतदान हमारा अधिकार है ,पहले जलपान करें फिर मतदान करें, लोकतंत्र की यही पुकार 100% मतदान अबकी बार इत्यादि अनेकों नारों से जनमानस को जागरूक किया गया और जनता से 20 फरवरी को मतदान अवश्य करने की अपील की गई जिससे शत प्रतिशत मतदान हो सके। क्योंकि अगर एक भी व्यक्ति के द्वारा मतदान नहीं किया गया तो हमारा संकल्प अधूरा रह जाएगा। इसी के साथ साथ नोडल ए आर पी  विश्वनाथ सिंह उर्फ बी एन सर ने सभी क्षेत्रवासियों से और ग्राम वासियों तथा कसवा वासियों से शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की गई।मतदाता रैली में बच्चो की भरी भीड़ देखकर लोग आकर्षित हुए और 20 फरबरी को मतदान अवश्य करने का बड़ा किया ।इस अवसर पर संकुल शिक्षक आशुतोष शुक्ला, शिक्षक निहाल सिंह,पंकज, अर्चना, राजकन्या,माधवी,शशिकला, दिव्या चौहानआदि शिक्षक साथियों ने सहयोग किया।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم