Top News

अनियंत्रित मोरंग के ट्रक ने तोड़ा नाला

*अनियंत्रित मोरंग के ट्रक ने तोड़ा नाला*

*कंचौसी,औरैया।* कंचौसी औरैया रोड पर मौरंग लेकर आये ट्रक ने अनियंत्रित होकर नाला और डामर रोड तोड़ दिया। जिससे मुहल्ले वालों ने विरोध करते हुए मरम्मत कराने की मांग की।
कस्बा के आशुतोष विल्डिग मेटेरियल की मौरंग लेकर आया उरई के ट्रक ने मोऱग उतारने के लिए जैसे ही ट्रक को घुमाया वैसे ही दीपक गौर के मकान के सामने पन्द्रह फिट पक्का नाला और पीडब्ल्यूडी की सड़क तोड़ दिया। जिससे दीपक ने ग्राम प्रधान ढिकियापुर और कंचौसी चौकी पुलिस को खबर दी। ग्राम प्रधान दिनेश कुमार ने बताया कि ट्रक चालक से हर्जाना वसूल कर नाला की मरम्मत कराई जाएगी। यही हाल अन्य जगह पर भी है। जगह-जगह लोगों ने सड़क पर और सड़क के किनारे पर मौरंग गिट्टी उतार कर रास्ता को अवरुद्ध कर सड़कों को नुक्सान पहुंचाया जा रहा है। इससे जाम और अवागमन में लोगों को परेशानी हो रही है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने