Top News

जमीन पर कब्जा करने का आरोप

*जमीन पर कब्जा करने का आरोप* 

*अछल्दा,औरैया।* विकासखंड अछल्दा क्षेत्र के ग्राम नगला गंगू  निवासी प्रयान्शु पुत्र हरिश्चंद्र की ग्राम दिवारिया मे जमीन गाटा संख्या 303 मे भूमि नाम है। जिसमे प्रयान्शु के पिता की मृत्यु 12 जनवरी 2022 को मृत्यु हो गयी थी। उसके बाद विपक्षी ने गुंडागर्दी करके भूमि पर अवैध रुप से मकान बनाकर कब्जा कर लिया। वही 112 डायल कॉल कर निर्माण कार्य को रुकवा दिया। पुलिस द्वारा काम रुकवाया गया। वही विपक्षी ने दूसरे दिन निर्माण कार्य शुरू कर दिया। इसके अलावा विपक्षीगण  से कार्य रोकने को कहा तो उन लोगों  ने गाली-गलौज कर मार पीट कर दी। थाना अछल्दा में तहरीर देकर प्रार्थी ने कार्रवाई किए जाने की मांग की है। थानाध्य्क्ष ने कहा जाँच कर कार्यवाही की जाएगी।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم