*युवक हुआ लापता गुमशुदगी दर्ज*
*अछल्दा,औरैया।* विकासखंड अछल्दा क्षेत्र के ग्राम इकघरा निवासी रानी देवी ने बताया कि उसका पुत्र छुन्नू उर्फ समीर उम्र 30 वर्ष बिना बताए घर से लापता हो गया। महिला ने थाने में तहरीर देते हुए गुमशुदगी दर्ज करने की गुहार लगाई है। महिला ने थाना अछल्दा मे गुमशुदगी की तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि विगत 1 जुलाई 2021 को उसका पुत्र पूर्वाह्न करीब 11 बजे बिधूना बाजार की बात कहकर घर से गया था। शाम होने पर वह घर लौटकर नही आया। काफी खोजबीन करने के बाद भी छुन्नू का कोई सुराग नही लगा। वही थानाध्यक्ष राकेश शर्मा ने तहरीर लेकर कार्यवाही का आश्वासन दिया गया।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know