Top News

रेल पटरी को खुरदरा बनाने के लिए लगाया गया रेल ग्राइंडिंग मशीन

*रेल पटरी को खुरदरा बनाने के लिए लगाया गया रेल ग्राइंडिंग मशीन*

*अछल्दा,औरैया।* दिल्ली- हावड़ा रेल मार्ग पर  रेल सेक्शन के रेल पटरी में चिकनाहट आ जाने के कारण दुर्घटना की बढ़ी आशंका को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने रेल ग्राइंडिंग मशीन ट्रेन से पटरियों को खुरदरा बनाने का काम प्रारंभ किया गया है। रेलवे बोर्ड के माध्यम से पटरियों की चिकनाहट दूर करने के लिए चलाए गए रेल ग्राइंडिंग मशीन की निगरानी पीडब्लूआई, टीआई और सिंग्नल विभाग के अधिकारी कर रहे हैं।
सोमवार की दोपहर 1 बजे अछल्दा स्टेशन के आस पास ने ग्राइंडिंग मशीन चलाई गई है। रेल सूत्रों ने बताया कि रेल ट्रैक पर लगातार ट्रेनों का परिचालन किए जाने से पटरी के उतरी सतह पर चिकनाहट जम जाती है। इसके कारण ट्रेनों का पहिया सही तरीके से रेल ट्रैक पर दौड़ नहीं पाता है तथा थोड़ी बारिश होते ही पहिए में फिसलन बढ़ जाता है और दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है। धनबाद रेल मंडल क्षेत्र के रेल पटरी पर चिकनाटक हो जाने से ट्रेनों की पहिए में फिसलन बढ़ जाता है। इसके कारण सही तरीके से ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होता है। ऐसी स्थिति को लेकर रेल ग्राइंडिंग मशीन के माध्यम से रेल पटरी के उपरी पतर को कटिंग कर खुरदरा बनाने का काम किया जा रहा है। विशेष निगरानी में इस कार्य को पूरा किया जा रहा है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने