*सफाई कर्मी ने विद्यालय के अंदर कमरे फांसी लगाई*
*गमछा टूट जाने के वाद चाकू से नशे काटी मौत*
*फफूंद,औरैया।* नगर के एक प्राइवेट विद्यालय तैनात सफाई कर्मी ने सन्दिग्ध परिस्थितियों के चलते बीती रात्रि कमरे को बंद करके शराब के नशे में गमछा से फांसी लगाई मगर गमछा टूट जाने पर चाकू से अपनी बाये हाथ की नशे काट ली जिससे उसकी मौत हो गई। सुबह विद्यालय आये स्टाफ के देखने पर पुलिस को सूचना दी सूचना मिलने पर आई पुलिस ने जांच पड़ताल के वाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
नगर के मोहल्ला कटरा हेमनाथ निवासी 61 वर्षीय नत्थू बाल्मीकि पुत्र बेचेलाल नगर के मोहल्ला चमनगंज में स्थित प्राइवेट विद्यालय श्री राम शंकर गौरी शंकर साईंस इंटर कालेज में लगभग पांच वर्षों से सफाई कर्मी के पद पर तैनात हैं। विद्यालय में ही रहकर अपना जीवन यापन करता है। बीती रात्रि विद्यालय में आकर के जीने के नीचे बने कमरे में अंदर से कुंडी बन्द करके गमछा से छत के ऊपर लगे कुंडे में फांसी लगाई लेकिन गमछा टूट गया। जिसके वाद में उसने अपने बाये हाथों की नश चाकू से काट ली जिससे उसका ब्लड ज्यादा निकल जाने से उसकी मृत्यु हो गई। सुबह विद्यालय आये स्टाफ ने जब गंदगी देखी तो नत्थू को आवाज लगाई लेकिन नही बोला तो दरवाजे में लगे जंगले से झाक कर देखा तो वह जमीन पर पड़ा था। विद्यालय के प्रबंधक अशोक कुमार दुबे ने पुलिस को सूचना दी मौके पर आई पुलिस ने घटना स्थल की जांच पड़ताल करने के वाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के दो पुत्र रवि 35 वर्ष व अंशु 30 वर्ष है। जिनकी शादी हो गई है।
*क्या बोले जिम्मेदार*
इस सम्बंध में थानाध्यक्ष जितेंद्र सिह ने बताया कि मृतक नत्थू ने गमछा से फाँसी लगाई थी। लेकिन गमछा टूट गया जिसके वाद चाकू से बाये हाथ की नश कटी हुई थी। अभी तक किसी ने कोई तहरीर नही दी है। नही कोई आरोप लगाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के वाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know