Top News

बिधूना विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न पार्टियों के प्रत्याशियों ने मांगे वोट

*बिधूना विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न पार्टियों के प्रत्याशियों ने मांगे वोट* 

*सपा ने 300 यूनिट फ्री बिजली तो बसपा ने बेहतर कानून व्यवस्था का दिया भरोसा*

*बिधूना,औरैया।* बिधूना विधानसभा क्षेत्र में सपा प्रत्याशी रेखा वर्मा ने क्षेत्रीय गांवों में जनसंपर्क कर वोट मांगने के साथ सपा की सरकार बनने पर 300 यूनिट फ्री बिजली देने युवाओं को बड़े पैमाने पर नौकरियां व कर्मचारियों की पुरानी पेंशन योजना बहाल कराने का भरोसा दिया हैं। यही नहीं बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी गौरव रघुवंशी ने बसपा शासनकाल में बेहतर कानून व्यवस्था का बखान करते हुए बसपा की सरकार बनने पर पुनः कानून का राज कायम कराने व बेरोजगारी महंगाई से निजात दिलाने का भरोसा देकर मतदाताओं से हाथ जोड़कर वोट की गुहार लगाई। भाजपा प्रत्याशी रिया शाक्य ने भी भाजपा सरकार बनने पर किसानों को मुफ्त बिजली और बालिकाओं की शादी में एक लाख का अनुदान छात्राओं को स्कूटी समेत विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने का भरोसा देकर लोगों से वोट मांगे। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी जितेंद्र सिंह सेंगर ने भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर दिल्ली मॉडल को उत्तर प्रदेश में भी लागू कर जनता को लाभान्वित करने का भरोसा देकर वोट मांगे हैं।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने