*लेखपाल संघ ने धरना समाप्त कर काम पर लौटने की घोषणा की*
*बिधूना,औरैया।* तहसील क्षेत्र के ग्राम रजुआमऊ में एक सप्ताह पूर्व पानी की टंकी के लिए पैमाइश करने गयी राजस्व विभाग की टीम के साथ कथित अभद्रता किए जाने के मामले में बीते 4 दिन से तहसील में धरने पर बैठे उत्तर प्रदेश राजस्व लेखपाल संघ के पदाधिकारियों से ब्लाक प्रमुख द्वारा धरना स्थल पर आकर सार्वजनिक रूप से कथित अभद्रता के लिए खेद प्रकट किये जाने के बाद उत्तर प्रदेश राजस्व लेखपाल संघ ने अपना धरना प्रदर्शन समाप्त कर काम पर वापस लौटने की घोषणा की है। कथित अभद्रता के मुख्य आरोपी बनाये गये अछल्दा ब्लाक के ब्लाक प्रमुख डॉ शरद सिंह राणा ने कहा कि उन्होंने हमेशा अधिकारियों कर्मचारियों का सम्मान किया है, और जब भी जरूरत पड़ी है उनका सहयोग किया है। उन्होंने कहा कि लेखपालों द्वारा उन पर जो आरोप लगाए गए हैं। उनके लिए वह कोई सफाई नहीं देना चाहते हैं बल्कि हृदय से खेद प्रकट कर रहे हैं। ब्लाक प्रमुख के द्वारा खेद प्रकट किए जाने के बाद उत्तर प्रदेश राजस्व लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष योगेश शाक्य महामंत्री प्रतिमा लक्ष्मी जादौन आदि ने संघ के सभी पदाधिकारियों की राय मशवरा के बाद बीते 4 दिनों से चला आ रहा धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया और वापस किम पर लौटने की घोषणा की है। लेखपाल संघ और ब्लॉक प्रमुख समर्थकों के बीच बीते एक सप्ताह से चली आ रही तल्खी ब्लाक प्रमुख एंव लेखपाल संघ के नरम रवैया के चलते दूर हो गई| उप जिला अधिकारी कौर ने उत्तर प्रदेश राजस्व लेखपाल संघ के धरना प्रदर्शन के समाप्त होने पर खुशी जाहिर की वहीं क्षेत्र के लोगों ने भी इसे ब्लाक प्रमुख और लेखपालों का सराहनीय कदम बताया साथ ही दोनों पक्षों की समझदारी की सराहना की है।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know