*मार्ग दुर्घटना में होमगार्ड गंभीर घायल*
*बिधूना,औरैया।* एक डीसीएम पर सवार होकर
ड्यूटी करने जा रहा एक होमगार्ड बिधूना किशनी मार्ग पर रठगाँव के पास एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रुप से घायल हो गया, जिसे उपचार हेतु सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद एक निजी अस्पताल में इटावा रेफर कर दिया गया है।होमगार्ड्स की हालत नाजुक बनी हुई है, और वह जीवन मृत्यु से संघर्ष कर रहा है।
थाना क्षेत्र के ग्राम एरवा टीक़ुर निवासी सुनील कुमार 2 जनवरी रविवार की शाम करीब 7 बजे ऐरवाकटरा से बेला थाने में डयूटी करने जा रहा था तभी एरवाकटरा बस अड्डा से बिधूना की ओर जा रही डीसीएम पर वह केविन में बैठ गया।जैसे ही डीसीएम बिधूना रठगॉव पंप के पास पहुँची तभी सडक पर खड़ी ट्राली में टक्करा गयी।जिसमे डीसीएम वाहन के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। जबकि उसमें सवार हमगार्ड सुनील कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने घायल होमगार्ड्स को एम्बलेंस 108 से सीएचसी बिधूना भर्ती कराया जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद गंभर स्थिति में इटावा के एक निजी अस्पताल में रिफर कर दिया गया है। बताया जाता है कि सुनील के सिर में गंभीर चोटें आयी हैं जबकि उनके दोनों पैरों में फैक्चर हुआ है। बताया जाता है कि उनकी हालत नाजुक बनी हुई है और वह जीवन मृत्यु से संघर्ष कर रहे हैं। जिले के होमगार्ड्स ने ईश्वर से उनके अति शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know