*छात्र संवाद के अंतर्गत “बेटी हूँ बेहतर चुनूँगी“अभियान चलाया गया*
*औरैया।* समाजवादी छात्र सभा औरैया के जिलाध्यक्ष राजा तिवारी के नेतृत्व में चलाए जा रहे छात्र संवाद के अंतर्गत “बेटी हूँ बेहतर चुनूँगी“अभियान चलाया गया।
अभियान के तहत छात्र सभा के पदाधिकारियों ने जाकर छात्राओं से समाजवादी सरकार में छात्राओं के लिए चलाई गई योजनाओं व उपलब्धियों पर चर्चा की।समाजवादी छात्रसभा औरैया के जिलाध्यक्ष राजा तिवारी ने बताया कि “बेटी हूँ बेहतर चुनूँगी“ अभियान के अंतर्गत छात्रसभा के पदाधिकारियों द्वारा समाजवादी सरकार में छात्राओं की सुरक्षा की दृष्टि से चलाई गई 1090 महिला सुरक्षा योजना, कन्या विद्याधन, लैपटॉप, मुख्यमंत्री शादी अनुदान आदि उपलब्धियों के बारे में बताकर छात्राओं से 2022 में पुनः समाजवादी सरकार बनाने की अपील की है।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know