*जनता जुमलेबाजो का करेगी सफाया- रचना सिंह*
*बिधूना,औरैया।* बीते दिवस श्री गजेंद्र सिंह महाविद्यालय में समाजवादी पार्टी महिला सभा के तत्वाधान में सम्पन्न हुए जनसंवाद कार्यक्रम की ऐतिहासिक सफलता पर समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव रचना सिंह सेंगर ने कार्यक्रम में सहयोग करने वाले सभी कार्यकर्ताओं महिलाओं एवं क्षेत्र के समाजवादियों का आभार प्रकट किया है। सोमवार को उन्होंने अपने कैंप कार्यालय पर कई समाजवादियों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित कर आभार प्रकट किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की सफलता से विरोधी दलों में भारी बेचैनी का माहौल है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से कार्यक्रम में महिलाओं की भारी भीड़ जुटी है, उससे साफ जाहिर होता है कि विधानसभा 2022 के चुनाव में समाजवादी पार्टी की भारी बहुमत से सरकार बनेगी, और जुमलेबाजों का प्रदेश से सफाया हो जाएगा। उन्होंने कहा भाजपा को सत्ता में लाकर प्रदेश की जनता अपने को ठगा महसूस कर रही है, और भाजपा सरकार को उखाड फेंकने का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि बीते 5 वर्ष से संघर्ष कर रही आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को भाजपा ने मात्र 500 रुपये की वृद्धि करके उनका महिला सशक्तिकरण के नाम पर अपमान किया है। जबकि आशा , रसोईया आदि को भी वृद्धि के नाम पर छला गया है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी में सभी वर्गो, एवं महिलाओं का सम्मान है, और महिलाएं गर्व के साथ कार्य कर रही हैं। उन्होंने समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह को भी जनसंवाद कार्यक्रम की सफलता के लिए उन्हें भी बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने सपा जिला उपाध्यक्ष आछेलाल पाल ,ध्यान सिंह यादव ,नरेश यादव, हाफिज जी ,विधानसभाध्यक्ष राम सनेही पाल ,सर्वेश जाटव, अरविंद यादव ,अशोक सिंह सेंगर ,सर्वेश कुमार गोलू ,अंशू सेंगर आदि सपा कार्यकर्ताओं को प्रतीक चिन्ह देकर कार्यक्रम की सफलता के लिए सम्मानित कर आभार प्रकट किया।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know