Top News

अब सभी पोलिंग बूथ वाले स्कूलों का होगा कायाकल्प,कराई जाएंगी ये सुविधाये

अब सभी पोलिंग बूथ वाले स्कूलों का होगा कायाकल्प,कराई जाएंगी ये सुविधायेउत्तरप्रदेश न्यूज़ 21 संवाददाता औरैया: विधानसभा-2022 के चुनाव में स्कूलों को मतदान केंद्र बनाया गया है। चुनाव के लिए इन मतदान केंद्र बने विद्यालयों को आपरेशन कायाकल्प में प्राथमिकता दी जाएगी। स्कूलों में बाउंड्रीवाल, विद्युतीकरण, प्रसाधन व शुद्ध पेयजल का इंतजाम किया जाएगा ग्राम पंचायत निधि से आपरेशन कायाकल्प योजना के तहत स्कूलों में भौतिक संसाधनों का विकास तेजी से कराया जा रहा है। इससे स्कूलों की दशा में गुणात्मक सुधार आएगा। अब ऐसे स्कूलों को मूलभूत सुविधाओं से सुसज्जित करने में प्राथमिकता दी जाएगी। जो उत्तर प्रदेश विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 में पोलिग बूथ बनेंगे। पोलिग पार्टी को सुविधा हो, इसके लिए स्कूलों में हर जरूरी कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। सभी प्रधानाध्यापकों को बीएसए की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं कि वह ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सचिव व एडीओ पंचायत से समन्वय स्थापित कर आपरेशन कायाकल्प के काम में तेजी लाएं। निर्वाचन के पूर्व पोलिग बूथ वाले विद्यालयों में भौतिक संसाधनों की कमी को हर हाल में पूरा किया जाएगा। सभी स्कूलों में आपेरशन कायाकल्प के 19 बिदुओं पर कार्य कराने का निर्देश जारी किया गया है। इसमें प्रसाधन, मल्टीपल हैंडवाश, शुद्ध पेयजल व्यवस्था, बाउंड्रीवाल निर्माण, विद्युतीकरण, टाइल्स समेत कई कार्य शामिल हैं। औरैया सदर ग्रामीण खंड शिक्षाधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि छात्र संख्या के आधार पर स्कूलों के प्रबंध समिति के खातों में ग्रांट भेजी गई है। सभी प्रधानाध्यापकों को अधूरा काम पूरा कराने के लिए दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। कंपोजिट ग्रांट की धनराशि से अधूरे कार्यों को पूरा कराने के निर्देश दिया गया है। बीएसए चन्दना राम इकबाल यादव का कहना है कि सभी ब्लाकों के खंड शिक्षाधिकारी को निर्देश जारी किए गए हैं।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم