अब औरैया में नही हो पाएगी बिजली चोरी,विभाग ने निकाली तरकीब
बिजली चोरी व लाइन लास की समस्या पर काबू पाने के लिए विद्युत विभाग अलर्ट
उत्तरप्रदेश न्यूज़ 21 संवाददाता, औरैया: बिजली चोरी व लाइन लास की समस्या पर काबू पाने के लिए विद्युत विभाग की ओर से एक नई तरकीब अपनाई जाएगी। अब उपभोक्ताओं के घरों के साथ-साथ ट्रांसफार्मर के पास भी विभाग एक मीटर लगवाएगा। मोहल्ले के उपभोक्ताओं के मीटर रीडिग से पहले ट्रांसफार्मर पर लगे मीटर की रीडिग की जाएगी। दोनों के आंकड़ों में अंतर आने पर विभाग के कर्मचारी मोहल्लों की पड़ताल करते हुए छापेमारी कर धरपकड़ करेंगे।अधीक्षण अभियंता दिनेश कुमार दोहरे ने बताया कि शासन स्तर से बिजली चोरी व लाइन लास की समस्या को लेकर ट्रांसफार्मरों पर मीटर लगाने के लिए निर्देश जारी किए गए है। जिसका सीधे ताल्लुक बिजली की खपत को पारदर्शी बनाना होगा। योजना के पहले फेज को शहर के लिए लागू किया जाएगा। जिसमें प्रत्येक मोहल्ले में रखे ट्रांसफार्मर पर स्मार्ट मीटर लगाया जाएगा। निर्धारित मोहल्लों में मीटर रीडर की जिम्मेदारी सुनिश्चित की जाएगी। जिसमें उसे माहवार मोहल्ले के उपभोक्ताओं की मीटर रीडिग के साथ ट्रांसफार्मर पर लगे मीटर को जांचना होगा। दोनों आंकड़ों को रिपोर्ट उपकेंद्र प्रभारियों को सौंपी जाएगी। रीडिग में अंतर आने पर मोहल्लों को चिन्हित किया जाएगा। जिसमें अंतर अधिक आएगा। ऐसे मोहल्लों में अभियंता व एसडीओ छापेमारी कर बिजली चोरी व लाइन लास को रोकने का कार्य करेगा
ट्रांसफार्मर पर लगा 'मीटर' रोकेगा बिजली चोरी व लाइन लास
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know