Top News

मालगाड़ी का गैस पाइप खुला तीस मिनट ट्रैक बाधित

*मालगाड़ी का गैस पाइप खुला तीस मिनट ट्रैक बाधित*

 *कंचौसी फफूंद के बीच खडी रही आनंद बिहार पुरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस*

*कंचौसी,औरैया।* दिल्ली हावड़ा रूट पर शनिवार सुबह 11बजे के बाद  पंजाब से चावल लाद कर आसाम जा रही माल गाड़ी पीछे आ रही सुपरफास्ट आनंद बिहार  पुरी एक्सप्रेस को क्रास देने के लिए कंचौसी स्टेशन की लूप लाइन पर रोकने के लिए ट्रेक क्लियर किया गया स्टेशन पहुचने से पहले मालगाड़ी मेल लाइन से लूप लाइन  जाते समय बीच के डिब्बो के बीच लगा गैस पाइप अचानक खुल जाने से दोनो डाउन ट्रैक पर मालगाड़ी 30 मिनट तक खडी रही जिसे चालक और गार्ड ने ट्रेन के बीच पहुचकर ठीक किया।इस कारण पीछे से पास  होने वाली सुपरफास्ट ट्रेन ट्रैक खाली न होने से कंचौसी फफूंद स्टेशन के बीच लगभग 25 मिनट खडी रही। स्टेशन अधीक्षक महेंद्र बाबू के अनुसार मालगाडी का गैस पाइप खुलने से ट्रैक 25 मिनट तक बाधित रहा बाद मे ठीक होने पर संचालन सामान्य हो गया।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم